शराब की दुकान के सेल्समैन को मारने पीटने का मामला आया सामने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : नंदगंज थाना के सहेड़ी निवासी शराब दुकान के सेल्समैन हीरालाल बिंद ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया।पुलिस ने लहुवार निवासी संजय राय व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वर्तमान समय में लहुवार गांव के चट्टी पर स्थित कंपोजिट अंग्रेजी व बियर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता हूँ।बीते 6 अप्रैल को रात में 10 बजे दुकानबंद करके बगल में बाहर सो रहा था।रात करीब 11.30 बजे संजय राय के लड़के नाम अज्ञात ग्राम लहुवार आये और कहे कि दुकान खोलकर शराब दो मेरे मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए मुझे मारपीट कर चले गए कुछ समय बाद अपने पिता संजय को लेकर आये और फिर गाली देने लगे तो मैंने 112 पर फोन किया फोन करता देखकर मुझे लात घुसा व थप्पड़ से उपरुक्त दोनों लोग मिलकर मार रहे थे कि 112 पुलिस की गाड़़ी आ गयी तब मुझे छोड़़कर हट गये और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

