नगर पालिका परिषद द्वारा मनमाने अवैध ढंग से लगाए गये गृहकर को लेकर नागरिकों व सभासदों में आक्रोश।
अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका नगर अध्यक्ष ने की मनमानी को लेकर लोगों ने लगाये मुर्दाबाद के नारे।
जमानिया/गाज़ीपुर- क्षेत्र के रामलीला मैदान और नगर पालिका परिषद कार्यालय में विभाग द्वारा मनमाने ढंग से लगाए जा रहे गृहकर को लेकर नागरिकों व सभासदों ने की जमकर नारेबाज़ी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के ज़िला सदस्य नारायन दास चौरसिया व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मुन्ना गुप्ता अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में विभाग द्वारा मनमाने ढंग से लगाए जा रहे गृहकर को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
वही जिस दौरान पूछे जाने पर नारायण दास चौरसिया ने बताया कि नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा मनमाने व अवैध ढंग से नगर के लोगों लगाए गए गृहकर सरासर गलत है। आज बढ़ती महंगाई के दौर में नगर के लोगों से विभाग द्वारा एक हज़ार रुपये के स्थान पर 2 से 5 हज़ार, वहीं नहीं 10 हज़ार से लेकर लाखों रुपये वार्षिक दर से लिया जाना कहाँ का न्याय है। यह पारित गृहकर प्रस्ताव वापस में बदलाव नहीं किया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेगें।
वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मुन्ना गुप्ता ने कहाँ कि नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा अवैध तरीक़े से नगर के लोगों लगाए गए गृहकर का वापस नहीं लिया गया तो मै आमरण अनशन करूँगा जबतक कि नगर के लोगों के साथ न्याय नहीं हो जाता ।
जिसमें नगर पालिका परिषद द्वारा प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन, को पत्र संख्या 1003 / 11-9-2024-95 / 05टी०सी०- 1 नगर विकारा अनुभाग-09 लखनऊ दिनांक 28 जून, 2024 के द्वारा उ०प्र० नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली 2024 के आधार पर कर अधिरोपित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
जिसमें विशेष सचिव उ०प्र० शासन, नगर विकास अनुभाग- 09 के पत्र संख्या 1148/नौ-9-2024-85/05टी०सी०- 1, दिनांक 04 जुलाई 2024 के अनुपालन में भवन या भूमि या दोनो के वार्षिक मूल्य पर कर नियमावली 2021 को लागू किये जाने हेतु निर्धारित मासिक किराया दर पर आपत्ति अमन्त्रित करने के लिये दो समाचार पत्रो में दिनांक 28-01-2025 को सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन कराया गया जिसमें 15 दिवस में आपत्ति / सुझाव मांगा गया था ।
प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचारो व परीक्षणोपरान्त सार्वजनिक सूचना का अन्तिम प्रकाशन दरो में कुछ संशोधन करते हुए समाचार पन्नो में दिनांक 20-02-2025 को प्रकाशित कराया गया था । जिसमें प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन, नगर विकास अनुभाग-9 के पत्र संख्या 2503 / नौ-9-2024-ई-1646201 दिनांक 20 दिसम्बर 2024 के तहत बोर्ड की बैठक दिनांक 20-00-2025 के प्रस्ताव संख्या-2 के पैरा (1) में पारित प्रस्ताव के अनुसार निर्धारित मासिक किराया दरो का ½ दर लागू किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया ।
जिसमें अन्तिम निर्धारित मासिक किराया दर प्रति वर्ग फीट निम्न प्रकार किया गया 24 मीटर से अधिक चौडे मार्ग पर स्थित आर०सी०सी०/ आर०बी० छत सहित पवका भवन 60 पैसा, अन्य पक्का भवन 50 पैसा, कच्चा भवन 30 पैसा खाली भूमि या भूखण्ड 25 पैसा व 12 से 24 मीटर तक के चौडे मार्ग पर स्थित आर०सी०सी० /आर0बी0 छत राहित पक्का भवन 50 पैसा, अन्य पक्का भवन 45 पैसा, कच्चा भवन 30 पैसा
खाली भूमि या भूखण्ड 25 पैसा व 9 मीटर 12 मीटर के चौड़े मार्ग पर स्थित आर०सी०सी०/ आर०बी० छत सहित पक्का भवन 10 पैसा, अन्य पक्का भवन 35 पैसा, कच्चा भवन 25 पैसा, खाती भूमि या भूखण्डं 20 पैसा तथा 0 से 9 मीटर तक के चौड़े मार्ग पर स्थित आर०सी०सी०/ आर०वी० छत सहित पक्का भवन 25 पैसा, अन्य पक्का भवन 20 पैसा, कच्चा भवन 15 पैसा खाली भूमि या भूखण्ड 10 पैसा । उक्त दर बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया है ।
उपरोक्त पारित / स्वीकृत प्रस्ताव के कम में ही पालिका द्वारा हाउस टैक्स इत्यादि में वृद्धि किया गया है । उक्त वृद्धि के बाबत यदि किसी व्यक्त्ति या संस्था या सभासदो द्वारा लागू स्वकर प्रणाली के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो उसके द्वारा नियमानुसार आवेदन प्राप्त होने एंव उचित पाये जाने पर गृहकर में संशोधन किया जायेगा। लेकिन नहीं हुआ, वही अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका नगर अध्यक्ष द्वारा नगर के लोगो से मनमाने ढंग से गृहकर लिया जा रहा है।
उक्त मौके पर पंकज निगम, सत्येन्द्र वर्मा, फैज़ान खा, दिलीप कुमार, नवाज़ वारिस खा, राजेश चौधरी, फैज़ान खा, दिनेश रावत, राजेश वर्मा, राकेश कुमार राजकुमार गुप्ता, कुलेश चौधरी, ओमप्रकाश जायसवाल, मोनू मौर्य, शिवा वर्मा, शम्भू राम, श्रीनिवासन, संजय रावत, रामू रमेश राम , जावेद अहमद, नाफिस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

