Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां: मछली लदी गाड़ी के विवाद में पत्रकार के साथ मारपीट, खबर...

जमानियां: मछली लदी गाड़ी के विवाद में पत्रकार के साथ मारपीट, खबर लिखने पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी।

जमानियां: मछली लदी गाड़ी के विवाद में पत्रकार के साथ मारपीट, खबर लिखने पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी…

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित चौधरी मोहल्ला निवासी ‘लोक अधिकार’ समाचार पत्र के पत्रकार गोविन्द दास के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि खबरें प्रकाशित करने से नाराज दबंगों ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल भी छीन लिया।

मछली लदी गाड़ी से शुरू हुआ विवाद…. मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार गोविन्द दास मंगलवार को अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मछली लदी एक गाड़ी जा रही थी। गाड़ी का चालक बार-बार अचानक ब्रेक मार रहा था, जिससे गाड़ी में भरा गंदा पानी और मछलियाँ पत्रकार के ऊपर छलक कर गिरने लगीं। पत्रकार ने जब वाहन चालक को सावधानी से चलने की सलाह दी, तो विपक्षी अवधेश चौधरी पुत्र दुर्गा चौधरी और उसका भाई मौके पर पहुँच गए।

खबर लिखने पर मिली धमकी…

पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि अवधेश चौधरी ने उनके पत्रकार होने के कारण पुरानी रंजिश निकालते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विपक्षी ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा कि— तुम अखबार में बहुत खबरें लिखते हो, अब तुमको छोडूंगा नहीं।  इसके बाद दबंगों ने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। दबंगों ने पत्रकार को यह कहकर भी डराया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और उसे जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस की मौजूदगी में बरामद हुआ मोबाइल..घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची, जिसके बाद विपक्षियों के पास से पत्रकार का मोबाइल बरामद किया गया। पीड़ित पत्रकार गोविन्द दास ने थाना जमानियां में लिखित तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। पत्रकारों का कहना है कि सच लिखने पर इस तरह की धमकियां और हमला प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !