द्रोणा आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ज़िले का बढ़ाया मान।
जमानिया-: द्रोणा आर्चरी एकेडमी खिलाड़ीयो ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में तीरंदाजी जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता का परचम लहराया है। जिससे क्षेत्र साथ ज़िले का भी नाम रौशन किया है।
प्राप्त जानकारी केअनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) प्रशिक्षण केंद्र, रायपुर तथा कोलकाता के खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत और उनके गृह क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिसमे खुशी श्रीवास्तव पुत्री वीरेंद्र श्रीवास्तव फुल्ली निवासी द्वारा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

रोहित कुमार पुत्र श्री मुनेंद्र निवासी लोटवा जमानिया वर्तमान में आईटीबीपी (ITBP) में कार्यरत रोहित कुमार का चयन भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। जो कि पहले से ही आईटीबीपी में कार्यरत है। साथ ही वहीं बारूइन निवासी भावना सिंह ने भी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है वर्तमान में संजीव सिंह अकादमी देवरिया में अभ्यासरत हैं
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रसिद्ध तीरंदाजी कोच सतीश दुबे ने कहा, “मेहनत हमेशा रंग लाती है और यह चयन उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि संस्थान और जिले का भी नाम रोशन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी अपनी नई भूमिकाओं में भी अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
क्षेत्र के खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने इन खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र में खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करती है।
इस दौरान सचिव नंदू दुबे में बताया कि की इस प्रकार से कुल 13 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों का हुआ है कि हमारे जिले और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

