Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदनाईट क्रिकेट में अखिनी बिहार की टीम ने दिलदरनगर को हराया

नाईट क्रिकेट में अखिनी बिहार की टीम ने दिलदरनगर को हराया

नाईट क्रिकेट में अखिनी बिहार की टीम ने दिलदरनगर को हराया

दिलदारनगर (गाजीपुर) : चित्रकोनी गांव में शुक्रवार को चित्रकोनी प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिहार के अखिनी और दिलदारनगर के बीच खेला गया।जिसमें अखिनी बिहार की टीम ने दिलदारनगर को 40 रनों से हरा कप पर कब्जा जमा लिया।मैच का शुभारंभ बसपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज खान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
निर्धारित 10 ओवरों में बिहार अखिनी की टीम ने 82 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिलदारनगर की टीम 10 ओवर में महज 42 रन पर ही सिमट गई।अखिनी की टीम ने 40 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। टीम के आसिफ खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए और बल्ले से भी अच्छी पारी खेली।टूर्नामेंट में दिलदारनगर के खिलाड़ी खुर्शीद को मैन ऑफ द सीरीज और अखिनी के आसिफ खान को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला। बसपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के साथ शारीरिक विकास होता है।इस मौके पर तुफैल खान जमींदार,
खुर्शीद खान, उमा यादव पूर्व प्रधान,अरसद खान ,अनीश खान ,सलमान खान,आसिफ खान, दीपक कुमार आदि थे मैच का संचालन फैसल खान ने किया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !