जनपद स्तरीय रोवर्स समागम में हिंदू पी.जी. कालेज के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त किया मैडल
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के यूनिट एक के दस प्रतिभागियों द्वारा रोवर्स प्रभारी डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में गाजीपुर के पीजी कॉलेज में 33 वें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें सामान्य ज्ञान में द्वित्तीय स्थान लोकगीत में द्वित्तीय स्थान कींस गेम में द्वितीय स्थान सैंड स्टोरी में द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया रोवर्स प्रभारी डॉ अमित कुमार ने मीडिया को बताते हुए कहा कि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स प्रतिभागियों ने कुल 18 शील्ड एवं 24 प्राप्त किया रोवर्स एवं रेंजर्स समागम में सहभागिता की जिसमे का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन को बढ़ावा देना था।उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागी विजय कुमार पाण्डेय अनिवेश पाण्डेय आशीष शर्मा शिपू गुप्ता अभिरंजन कुमार अरमान अमन मौर्य शिवानंद कुमार अनीश कुमार रामप्रकाश कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।

