Thursday, October 15, 2026
Homeखेल-कूदबिडवार प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल और फाइनल में रोमांचक मुकाबले, जूनियर वर्ग...

बिडवार प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल और फाइनल में रोमांचक मुकाबले, जूनियर वर्ग में सीसीसी रुद्रास बना चैंपियन।

बिडवार प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल और फाइनल में रोमांचक मुकाबले, जूनियर वर्ग में सीसीसी रुद्रास बना चैंपियन।

वाराणसी :- बिडवार एवं केवी टेकमीडिया की ओर से सिगरा स्थित पिच एंड पैडल में आयोजित बिडवार प्रीमियर लीग (BPL) — किड्स बॉक्स क्रिकेट एडिशन सीजन-1 के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का अनुभव कराया।जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में लोटस फिट इन जूनियर ने काशी स्ट्राइकर्स जूनियर को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में रितिक राठौर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 22 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में सीसीसी रुद्रास जूनियर ने सनबीम सनसिटी जूनियर को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेने वाले अथर्व शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जूनियर वर्ग के फाइनल में सीसीसी रुद्रास जूनियर और लोटस फिट इन जूनियर आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर सीसीसी रुद्रास ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लोटस फिट इन जूनियर की शुरुआत बेहद खराब रही और 3.3 ओवर में टीम पांच रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी।

इस मुश्किल स्थिति में विभोर बेरी ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 19 रन तक पहुंचाया और विपक्षी टीम को 20 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में सीसीसी रुद्रास जूनियर ने अथर्व शर्मा और विवेक कुमार की मदद से लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की। आठ रन बनाने और एक विकेट लेने वाले अथर्व शर्मा को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में यूनिक अवेंजर्स सीनियर ने सनबीम सनसिटी सीनियर को 12 रनों से हराया। सनबीम सनसिटी के ऐश्वर्या मित्तल ने 18 गेंदों पर नाबाद 24 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में सनबीम एकेडमी सीनियर ने सीसीसी रुद्रास सीनियर को 13 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

इस मुकाबले में आयुष मीणा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सीनियर वर्ग का फाइनल: यूनिक अवेंजर्स सीनियर और सनबीम एकेडमी सीनियर के बीच मुकाबला खेला गया।प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को क्रिकेट के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना विकसित करना है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !