Friday, October 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी  की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का...

उपजिलाधिकारी  की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार।

उपजिलाधिकारी  की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार।

जमानिया :- उपजिलाधिकारी जमानिया की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।
बार एसोसिएशन जमानिया के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को पूरे दिन न्यायिक कार्यों से पूरी तरह विरत रहकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।सोमवार को बार सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश की अध्यक्षता में एक आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा अधिवक्ता मुनेश सिंह कुशवाहा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कामकाज के तौर-तरीकों पर गंभीर आपत्ति जताई। वकीलों ने एकसुर में प्रशासनिक रवैये के खिलाफ विरोध जताते हुए सोमवार को न्यायिक कार्यों से दूर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

अधिवक्ताओं के इस अचानक और कड़े रुख के चलते  तहसील परिसर में पूरे दिन न्यायिक कामकाज ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वकीलों के इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और इस गतिरोध को सुलझाने के लिए क्या पहल की जाती है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !