गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण।
गाजीपुर :- वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो (हवाई प्रदर्शन) के दौरान गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी से भी विमानों के उड़ान भरने की संभावना है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अंधऊ हवाई पट्टी का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर विमानों के सुगम आवागमन और लैंडिंग-टेकऑफ़ के लिए की जा रही तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। सुरक्षा और साफ-सफाई: हवाई पट्टी परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजामों का मुआयना किया गया।
संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी हों, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। (विकास सिंह की रिपोर्ट)

