Thursday, October 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक धंसने से मरम्मत कार्य शुरू, राहगीरों...

जमानिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक धंसने से मरम्मत कार्य शुरू, राहगीरों को करना पड़ा जाम का सामना।

जमानिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक धंसने से मरम्मत कार्य शुरू, राहगीरों को करना पड़ा जाम का सामना।

जमानिया :- स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/A पर दिनांक 12 अक्टूबर दिन – सोमवार को एक बार फिर ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। ट्रक के धंसने की शिकायत मिलने के बाद रेलवे विभाग को तत्काल कदम उठाना पड़ा, जिसके कारण सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया।जिसके कारण आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) लल्लन राम ने जानकारी दी कि अप लाइन का रबर पैड हटाकर पटरी के नीचे स्टोन डस्ट डाली जा रही है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य ट्रैक को दुरुस्त करना और भविष्य में रेल संचालन को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।

हालांकि, इस मरम्मत कार्य ने विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ समय पहले ही इसी क्रॉसिंग पर 16 मीटर रेल खंड को बदला गया था और वहां आधुनिक वेल्डिंग का कार्य भी किया गया था। ऐसे में इतनी जल्दी ट्रैक के दोबारा धंसने और मरम्मत की नौबत आने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की परेशानी और मांग रेलवे के लिए ट्रैक की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन मरम्मत कार्यों के दौरान यातायात प्रबंधन (ट्रैफिक मैनेजमेंट) पुख्ता न होने से सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है l कि यहां रेलवे लाइन के ऊपर से वोभर ब्रिज बनना था।

जिससे आम जनता, वाहन चालक ट्रैफीक से बच जाए लेकिन यूपी सरकार तथा रेलवे विभाग भोली भाली जनता को मूर्ख बनाए बिना वोभर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाए l जिससे ताकि ट्रेन संचालन की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता को भी ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !