Tuesday, September 15, 2026
Homeखेल-कूदअंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए ख़ुशी श्रीवास्तव हुआ चयन, गाजीपुर ज़िले का बढ़ाया...

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए ख़ुशी श्रीवास्तव हुआ चयन, गाजीपुर ज़िले का बढ़ाया मान।

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रशिक्षण के लिए ख़ुशी श्रीवास्तव हुआ चयन, गाजीपुर ज़िले का बढ़ाया मान।

जमानिया- स्थानीय क्षेत्र ग्राम फुल्ली निवासी ख़ुशी श्रीवास्तव पुत्री विरेंद्र श्रीवास्तव का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण (फॉरेन एक्सपोजर) के लिए हुआ है। साथ ही उन्होंने द्रोणा तीरंदाजी अकादमी और पूरे गाजीपुर जिले से यह मुकाम हासिल करने वाली वे पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।जिसकी जानकरी कोच सतीश दुबे ने दी साथ ही उन्होने बताया कि यह चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उत्कृष्ट केंद्र सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित चयन स्पर्धा के दौरान हुआ, जिसमें देशभर के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खुशी ने इस कठिन स्पर्धा में स्थान पक्का किया। आगामी अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर के तहत वे अटलांटा और तुर्कीए में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

यह सफलता कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन का नतीजा है,आज गाजीपुर की बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर भी प्रशिक्षण लेकर तिरंगा लहराने को तैयार है। गौरतलब है कि इससे पूर्व सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। इस सफलता से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी श्रीवास्तव और कोच सतीश दुबे को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है।

जिला तीरंदाजी संघ सचिव नंदू दुबे में भी बधाई और शुभकामनाएं दी साथ हो स्थानीय सहायक कोच संदीप संघ अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी ने भी बधाई दी और इस सफलता से क्षेत्र के अन्य उभरते खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !