Homeक्षेत्रीय खबरसभासदो का नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भीष्म प्रतिज्ञा, 2 नवंबर को...

सभासदो का नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भीष्म प्रतिज्ञा, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी।

सभासदो का नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भीष्म प्रतिज्ञा, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी।

जमानियां:- नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास कार्यों में पारदर्शिता को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत होने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से सभासदों का आक्रोश और गहरा गया है।वही शुक्रवार को आंदोलन के दौरान सभासदों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शासनादेश के उल्लंघन का आरोप* सभासदों ने गंभीर आरोप लगाया है कि नगर में कार्य शासनादेश के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके कराए जा रहे हैं।

कर्मचारियों का दुरुपयोग– आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निजी कार्यों में उपयोग किए जाने का आरोप है, जिससे नगर के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही, इनकी तैनाती और जिम्मेदारियों का विवरण सार्वजनिक करने से कतराया जा रहा है। हाउस टैक्स वसूली रोक के बावजूद नगर में नवीन गृहकर (हाउस टैक्स) की वसूली किए जाने का विरोध किया जा रहा है।

विकास प्रस्तावों की अनदेखी बोर्ड बैठकों में पारित विकास प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डालने पर सभासदों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। आंदोलनकारियों की दो टूक सोमवार को सामूहिक इस्तीफा धरना स्थल पर सभासदों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत विरोध के तहत नहीं, बल्कि नगर की जनता के हक और विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 2 नवंबर दिन सोमवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि इस्तीफे के बाद भी आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण जनांदोलन छेड़ा जाएगा। पालिका प्रशासन की मनमानी और जनहित की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान धरना स्थल पर राकेश प्रजापति, रजनीकांत उपाध्याय, सुरेन्द्र चौधरी साहू, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता, शिवबचन यादव, उमराव यादव, मोहन राम, अरशद, और आमिर उर्फ गोलू सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे। (संवाददाता विकास सिंह की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments