Homeराजनीतीजिलाधिकारी ने केवल एक माह तक गृहकर वसूली पर लगया प्रतिबंध, आश्वासन...

जिलाधिकारी ने केवल एक माह तक गृहकर वसूली पर लगया प्रतिबंध, आश्वासन के बाद 24वें दिन खत्म हुआ सभासदों का धरना प्रदर्शन।

जिलाधिकारी ने केवल एक माह तक गृहकर वसूली पर लगया प्रतिबंध, आश्वासन के बाद 24वें दिन खत्म हुआ सभासदों का धरना प्रदर्शन।

जमानिया/ग़ाज़ीपुर :- जमानिया नगर पालिका परिषद जमानियां में विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना को 24 वें दिन भी जारी रहा। वही जिलाधिकारी द्वारा आश्वाशन के बाद धरणाप्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।जिस दौरान सभासदों ने चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को नए गृहकर की वसूली को लेकर अपनी समस्याओं को रखा लेकिन जिलाधिकारी द्वारा नवीन गृहकर को नगर पालिका प्रशासन द्वारा वसूली को एक महीने तक रोकने का निर्देश दिया। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निजी कार्यक्रमों और धरने में इस्तेमाल पर भी नाराजगी जताते हुए रोक लगाने को कहा। डीएम के आश्वासन के बाद सभासदों ने 24वें दिन धरना समाप्त किया।

इस दौरान सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की सर्वसम्मति और एडीएम के निर्देश के बावजूद नए गृहकर की वसूली की जा रही है। वहीं, वार्डों में विकास कार्य बाधित होने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग से नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

साफ सफाई, लाईट, खड़ंजा व टूटी गलियों का भी मुदा सभासदो ने प्रार्थमिकता से उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने का आदेश दिया। धरने के 24वें दिन डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम निधि धरना स्थल पर पहुंचीं और सभासदों को वार्ता के लिए दोपहर एक बजे राइफल क्लब बुलाया।

जिलाधिकारी द्वारा सभासदों से उनके वार्डों की 10 प्रमुख समस्याओं की सूची लेकर संबंधित अधिकारियों को एक दिन में नापी कर स्टीमेट तैयार करने और तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। जाकर सभासदों ने धरना समाप्त किया। हालांकि, केवल 10 कार्यों को प्राथमिकता देने पर सभासदों में असंतोष भी दिखा। वार्ता के बाद भी आंदोलन को लेकर सभासदों की नाराजगी बनी रही।

इस दौरान मुख्य विकाश अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, सभासद प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, राकेश प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी साहू, विकाश जायसवाल जुगनू, मोहन गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, मनीष यादव, राहुल वर्मा, शिवबचन यादव, उमराव यादव, आमिर उर्फ गोलू, शमीम अंसारी, अरसद आदि सभासद मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments