Sunday, October 18, 2026
Homeराजनीतीसभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के मनमाने रवैया को लेकर लगाये मुर्दाबाद...

सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के मनमाने रवैया को लेकर लगाये मुर्दाबाद के नारे।

सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के मनमाने रवैया को लेकर लगाये मुर्दाबाद के नारे।

जमानियां :- स्थानीय नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली व आउट सोर्सिग कर्मचारियों का निजी लाभ के लिए दुरपयोग करने के खिलाफ नगर पालिका परिषर में सभासदों का धरना दशवे दिन शनिवार को भी जारी रहा।सभासदो का आरोप हैं की नपा चेयरमैन आउट सोर्सिग कर्मचारियों का दुरपयोग अपने निजी हित के लिए कर रहे हैं। गृहकर वसूली के मामलो में भी वोर्ड की व प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। नगर पालिका चेयरमैन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के तानाशाहीपूर्ण रवैया वादाखिलाफी करने पर सभासदो पर हरिजन एक्ट का जबरन मुकदमा कराने धमकी ।

सत्ता का दुरपयोग करने व आउट सोर्सिग कर्मचारियों का नपा का काम रोककर निजी लाभ के लिए उपयोग करने को लेकर सभासदो का धरना जारी हैं। यदि हम सभासदो की मांगो पर तत्काल निर्णय नही लिया गया तो तो बहुत जल्द हम लोग दूसरा संबैधानिक तरिके से विरोध प्रदर्शन को और उग्र करने पर बाध्य होगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नपा शासन प्रशासन की होंगी।

इस दौरान सुरेंद्र चौधरी साहू, राकेश प्रजापति, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, राजा बाबू, अंजनी गुप्ता, आमिर उर्फ गोलू, अरशद, शमीम अंसारी, मोहन राम, शिवबचन यादव, उमराव यादव आदि सभासद मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !