Sunday, October 18, 2026
Homeक्राइमजमानिया कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखों के तीन युवकों को...

जमानिया कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखों के तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

जमानिया कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखों के जखीरे के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

जमानियां :- स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा नगर में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण और बिक्री का मामले में  शुक्रवार को छापेमारी कर पटाखों के जखीरे के साथ तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों का चालान कर दिया गया। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक पटाखों का बिना लाइसेंस भंडारण और बिक्री होना सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र के सुभान टोली निवासी 32 वर्षीय औरंगजेब खान, 49 वर्षीय इस्तियाक तथा पुरानी मंडी कस्बा निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अर्श शामिल हैं। पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी के दौरान करीब 20 पेटियों और बोरियों में रखा साढ़े चार कुंतल से अधिक पटाखा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। आरोपियों पर बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री का आरोप है। बरामद पटाखों को जब्त कर सीज किया गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि आबादी के बीच गोदाम में रखे पटाखों में आग लग जाती या विस्फोट हो जाता, तो आसपास के लोगों की जान-माल को भारी नुकसान पहुंच सकता था।
खासकर त्योहारों के दौरान पटाखों के अवैध भंडारण पर निगरानी जरूरी है। ग्रामीणों के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण लंबे समय तक कैसे चलता रहा, इसकी जांच होनी चाहिए।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध पटाखो के भंडारण, बिक्री के मामलें में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। (विकास सिंह की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !