भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से किया शिष्टाचार मुलाकात।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व सहयोग का दिया आश्वासन।
गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ ‘दरोगा पाण्डेय’ के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जिस दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने संगठन के तहसील अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुलिस अधीक्षक से परिचय कराया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से बताया।
नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप लोगों की समस्या हमारी समस्या है।”
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संरक्षक अरुण कुमार तिवारी, जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय राजू, जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य वरुण मिश्रा ,जय प्रकाश राय, पवन कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, वीर बहादुर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।
इसके उपरांत पूरी टीम जनपद की अवर जिला सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह से भी भेंट कर अखबारों में ग्रामीण क्षेत्र की प्रकाशित समस्याओं की कटिंग कर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजें जाने का अनुरोध किया। जिसे जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि प्रकाशित खबरों की कटिंग अधिकारियों को भेजी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रकाशित समस्याओं पर ध्यान रहता है।

