नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ 17 वें दिन भी धारना प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ लगाये मुर्दाबाद के नारे।
जमानियां :- नगर पालिका परिषद में नगर पालिका का कार्य रोककर आउट सोर्सिग कर्मचारियों को कलश यात्रा में दबाव बनाकर शामिल करने, नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने और बोर्ड की बैठक में पारित निर्णयों को लागू कराने की मांग को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 17 वें दिन भी जारी रहा।
नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने हाथो में पोस्टर लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरनारत सभासदों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जमानियां चेयरमैन अपने पद का दुरपयोग करते हुवे आउट सोर्सिग कर्मचारियों को जबरन एक धार्मिक आयोजनों में ले जाना और जनता के काम को अवरुद्ध करना बिल्कुल गलत हैं।
प्रशासनिक निर्देशों और बोर्ड के फैसलों की कथित अनदेखी नगर पालिका प्रशासन को भारी पड़ सकती है इसके बावजूद जनहित से जुड़े मुद्दों पर पालिका प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। वहीं, 11 सितंबर 2026 को आयोजित बोर्ड की बैठक में भी नवीन गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर कर जमा करने के लिए दबाव बनाए जाने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दे पर भी सभासदों ने सवाल उठाए। उन्होंने कर्मचारियों की तैनाती, कार्यों और जिम्मेदारियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की। सभासदों ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगरवासियों के हितों के लिए जनांदोलन छेड़ा जाएगा।
इस दौरान सुरेंदर चौधरी साहू, राहुल वर्मा, आशीम खां, रजनीकांत उपाध्याय, शिवबचन सिंह यादव, उमराव यादव, अंजनी गुप्ता, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, आमिर उर्फ गोलू, अरशद सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

