Homeसम्मान46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में कुणाल सिंह ने दो रजत...

46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में कुणाल सिंह ने दो रजत पदक जीतकर जमानियां का नाम किया रोशन।

46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में कुणाल सिंह ने दो रजत पदक जीतकर जमानियां का नाम किया रोशन।

जमानिया :- समय समय पर खुशी की फुहार लगातार चलती रहती है क्योंकि जमानिया एक महर्षि जमदग्नि की स्थान माना जाता हैl इसी बिच में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 दिन बृहस्पतिवार को जब कुणाल सिंह ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाने वाले होनहार तीरंदाज बन कर जमानियां स्टेशन पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के बीच फूल के बरसात करते हुवे फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।उनकी उपलब्धि से उत्साहित खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l गौरतलब है कि जमानियां ब्लाक क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी तेज बहादुर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कुणाल सिंह ने 21 से 28 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने रैंकिंग राउंड और मिक्स्ड टीम इवेंट में दूसरा स्थान हासिल कर दो रजत पदक अपने नाम किए ,और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उनकी सफलता से गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी का माहौल है। कुणाल की इस उपलब्धि में द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कोच संदीप सिंह (रायपुर निवासी ) और हेड कोच सतीश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

संस्था के सचिव नंदू दुबे ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। हेड कोच सतीश दूबे ने कहा कि कुणाल सिंह की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन के बल पर ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

इस अवसर पर कोच संदीप सिंह , राजेंद्र प्रसाद सिंह (बड़े पिता) , तेज बहादुर सिंह (पिता) , रोशन सिंह, अभिषेक सिंह राठौर ( जिला पंचायत सदस्य सेक्टर 5 प्रत्याशी) रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।(विकास सिंह की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments