Saturday, May 30, 2026
Homeसम्मानराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन: स्वयं सेवकों ने दिखाया अनुशासन...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन: स्वयं सेवकों ने दिखाया अनुशासन और ऊर्जा का प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन: स्वयं सेवकों ने दिखाया अनुशासन और ऊर्जा का प्रदर्शन

 

जमानियां (गाजीपुर) : भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को नगर में पथ संचलन कर समरसता का संदेश दिया गया। इससे पूर्व इस पर्व को मनाने के पीछे पौराणिक कथाओं को स्वयंसेवकों को बताया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों को स्वागत किया गया। रविवार को राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से पथ संचलन बजरंग आईटीआई से प्रारंभ होकर गोरवा, बुद्धिपुर,दुर्गचौक, कंकड़वा घाट,हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः बजरंग आईटीआई पर पहुंचकर समाप्त हुआ । सह जिला कार्यवाह विपिन कुमार ने बताया कि नए विक्रम संवत ही भारतीय नववर्ष है। बताते हैं कि भगवान ब्रह्मा ने इस दिन सृष्टि की रचना की। भगवान श्रीराम का इस दिन राज्य अभिषेक हुआ। आर्य समाज की स्थापना , सम्राट विक्रमादित्य का राज्य अभिषेक, संत झूलेलाल का अवतरण समेत कई ऐसे विषय हैं, जिनके तहत इसी दिवस भारतीय नववर्ष मनाया जाता है। उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक अनुशासन बनाना जरूरी है।पथ संचालन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर खंड संघ चालक वेदप्रकाश ,नगर संघ चालक श्रीनिवास ,कार्यवाह माधव ,कुंदन ,सागर ,अवधेश ,चंद्र मोहन ,परीक्षित सिंह, गोविंद ,शशिशेखर उपाध्याय आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।अध्यक्षता मार्कण्डेय सिंह ने किया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !