Saturday, May 30, 2026
Homeसम्मानहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के कला संकाय प्रमुख डॉ.संजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने वक्तव्य में अम्बेडकर की जीवनी, दर्शन एवं सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं डॉ.संजय कुमार सिंह ने भी संविधान निर्माता की उपलब्धियों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रोफेसर अरुण कुमार के द्वारा सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण भी किया गया। प्रथम स्थान अनिमेष एवं कुमकुम यादव, द्वितीय स्थान अंजली एवं आकांक्षा तथा तृतीय स्थान विजय एवं गौरव को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी के द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह कमलेश प्रसाद पप्पू कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !