मार पीट करने के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
जमानियां । स्टेशन क्षेत्र के चक्काबाँध निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी हृदय नारायण गिरी ने सोमवार की दोपहर 1 बजे बताया कि वह सिंचाई विभाग चक्का बांध पम्प कैनाल के कर्मचारी हैं। बीते 12 अप्रैल की दोपहर करीब सवा तीन बजे वह पम्प कैनाल पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी लमुई गांव निवासी हरिनरायन यादव पुत्र रामचन्द्र यादव मुझे ड्यूटी छोड़ कर अपने पास आने को कहा। जिसपर मैंने ड्यूटी छोड़कर आने से मना कर दिया। इतने में हरिनारायन तैश में आया और मुझे उठाकर फेक दिया और मारने पीटने लगा। मेरे शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आए और मुझे बचाया। आरोप लगाते हुए कहा कि हरिनारायन शराब पीकर हमारे साथ हमेशा बत्तमीजी करता है। इस घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ रविवार को तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

