Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअपर आयुक्त वाराणसी राकेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय तहसील का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त वाराणसी राकेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय तहसील का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त वाराणसी ने स्थानीय तहसील का किया निरीक्षण दिए निर्देश

 

जमानियां। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार अपर आयुक्त मंडल वाराणसी राकेश कुमार गुप्ता ने सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे स्थानीय तहसील का निरीक्षण किया और राजस्वकर्मियों को निर्देशित किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बैठकर काफी देर तक विभिन्न पटल के फाइलों की जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने अभिलेख भवन में सुरक्षित रखे गए दस्तावेजों के रख रखाव की जानकारी लेकर संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, तहसील सभागार, निर्वाचन कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सभागार में दोपहर 3 बजे लेखपाल, कानूनगो सहित अन्य राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से कर्मियों और जनता का बहुत से काम आसान हो गया है। ऐसे में लेखपाल को कोई गलतफहमी नहीं होना चाहिए कि मैं सर्वे सर्वा हूं, जिसका चाहें आय, जाती, निवास बनाएं और जिसका चाहें जैसे कर दें। यह जो राजस्व विभाग है, सबसे ज्यादा जनता से जुड़ा हुआ, जनता की सेवा करने वाला विभाग है। ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं जिनमें लेखपाल, कानूनगो द्वारा जनता का उत्पीड़न की बात सामने आती है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम जनता के सेवक हैं, इस सेवा में किसी भी तहर का भेदभाव नहीं करना चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी सेवा देनी चाहिए।

उक्त मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, देवा कुमार सहित तहसील कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !