Homeघटना-दुर्घटनागहमर ट्यूबवेल से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, दर्जनों पर कोतवाली...

गहमर ट्यूबवेल से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, दर्जनों पर कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज।

गहमर ट्यूबवेल से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, दर्जनों पर कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज।

गहमर :- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया गांव में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते एक युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। ट्यूबवेल से अपने घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर 12 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करहिया गांव निवासी विनय सिंह उर्फ चंदन सिंह का खेत में ट्यूबवेल है।

बीते रविवार की रात करीब 8 बजे वह प्रदीप राम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ट्यूबवेल से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे रास्ते में पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया।

लाठी-डंडों से लैस होकर किया हमला ​पीड़ित विनय सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, हमले में गांव के ही योगिंदर राम, सुनील राम, विजयराम, विमलेश पासवान, विवेक पासवान, राधाकृष्ण राम, अंकित राम, उमेश राम, मनोज राम, राजू राम, चंदन राम और सियाराम शामिल थे। इनके साथ कुछ अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे।

आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से विनय सिंह की जमकर पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि घायल युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

​पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की संलिप्तता की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी (संवाददाता -विकास सिंह की खास रिपोर्ट-)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments