गहमर सर्पदंश के कारण 16 वर्षीय बालक की मौत।
जमानिया :- कोतवाली क्षेत्र के गहमर के पट्टी मैगर राय निवासी 16 वर्षीय निकेश कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। मंगलवार की भोर करीब 3 बजे घर पर ही एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया था।
सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन पटना ले जाने के बजाय गाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे।
वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी दुख का माहौल है। (विकास सिंह की रिपोर्ट)

