नगर पालिका परिषद में चल रहे धरना प्रदर्शन में सभासदो ने किया बुद्धि के शुद्धि यज्ञ।
जमानियां :- स्थानीय नगर पालिका परिषद में चल रहे सभासदो के धरना का 18 वे दिन सभासदो ने नगर पालिका अध्यक्ष के बुद्धि के शुद्धि के लिए हवन किया। मंत्रोचार के बीच हुवे इस हवन में अहंकार, क्रोध, तानाशाही, जनता के प्रति उदासीनता, सभासदो के दिए जा रहे विकाश कार्यों की बेरुखी आदि की आहुति दी।
इस दौरान नगर पालिका का कार्य रोककर आउट सोर्सिग कर्मचारियों को, किसी बैठक, व्यक्तिगत धरना, कलश यात्रा में दबाव बनाकर शामिल करने, नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक न करने और बोर्ड की बैठक में पारित निर्णयों को लागू कराने की मांग को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 18 वें दिन भी जारी रहा।
नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने हाथो में पोस्टर लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। धरनारत सभासदों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जमानियां चेयरमैन अपने पद का दुरपयोग करते हुवे आउट सोर्सिग कर्मचारियों को जबरन व्यक्तिगत बैठको, धार्मिक आयोजनों में लेकर जा रहे हैं।
जिससे जनता के काम को अवरुद्ध करना बिल्कुल गलत हैं। प्रशासनिक निर्देशों और बोर्ड के फैसलों की कथित अनदेखी नगर पालिका प्रशासन को भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद जनहित से जुड़े मुद्दों पर पालिका प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों की तैनाती, कार्यों और जिम्मेदारियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की।
सभासदों ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगरवासियों के हितों के लिए जनांदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान प्रमोद यादव, सुरेंदर चौधरी साहू, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, राजा बाबू, आशीम खां, रजनीकांत उपाध्याय,मनीष यादव, शिवबचन सिंह यादव, उमराव यादव, आमिर उर्फ गोलू, अरशद सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

