नगर पालिका में चल रहे विभागीय मनमानी व्यवस्था को लेकर 13वे दिन भी सभासदों का धरना रहा जारी।
जमानियां:- स्थानीय नगर पालिका परिषद में आउट सोर्सिग कर्मचारियों की सूची पदवार,नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली व आउट सोर्सिग कर्मचारियों का निजी लाभ के लिए दुरपयोग, सभासदो के प्रस्ताव की अनदेखी, नगर में साफ सफाई, लाईट की समुचित व्यवस्था न होना आदि मामलो को लेकर नगर पालिका परिषर में सभासदों का धरना तेरहवे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
सभासदो का आरोप हैं की नपा चेयरमैन मनमाना कार्य करा रहे हैं,सभासदो के प्रस्ताव का अनदेखी कर रहे हैं और मनमाना टेंडर निकालते हैं। आउट सोर्सिग कर्मचारियों का नपा का कार्य रुकवाकर अपने निजी हित के लिए कार्य कराते हैं। वर्तमान समय में पुरे नगर में साफ सफाई व लाईट की चरमरा गयी हैं। ऐसे ही जनहित से जुड़े हुवे मामलो को लेकर सभासद अनिश्चितकालीन धरना पर तेरहवे दिन भी बैठे हुवे हैं।
यदि हम सभासदो की मांगो पर तत्काल निर्णय नही लिया गया तो बहुत जल्द हम लोग दूसरा संबैधानिक तरिके से विरोध प्रदर्शन को और उग्र करने पर बाध्य होगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नपा शासन प्रशासन की होंगी।
इस दौरान राकेश प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी साहू, प्रमोद यादव, अंजनी गुप्ता, सचिन वर्मा, आमिर उर्फ गोलू, मोहन राम, अरशद, शमीम अंसारी, उमराव यादव, आशीम खां आदि सभासद मौजूद रहे।

