Thursday, September 17, 2026
Homeघटना-दुर्घटनादिनदहाड़े 3 युवकों ने घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति को चाकू से...

दिनदहाड़े 3 युवकों ने घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति को चाकू से किया घायल।

दिनदहाड़े 3 युवकों ने घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति को चाकू से किया घायल।

अंबिकापुर- अंबिकापुर शहर में दिनदहाड़े 3 युवकों ने घर में घुसकर एक अधेड़ व्यक्ति के पेट में ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। व्यक्ति लहूलुहान हालत में घर में ही गिर गया। हो-हल्ला सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए।घटना शहर के रसूलपुर मोहल्ले में हुई है। घायल व्यक्ति को तत्काल शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, यहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही आईजी, एसपी, एएसपी, सीएसपी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बेटी का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने यह हमला कराया है।

शहर के रसूलपुर मोहल्ले में बशीरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ लज्जू 56 वर्ष अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार की सुबह करीब 10.25 बजे घर में थे। इसी दौरान अचानक 3 युवक घर में घुस आए और विवाद के बाद बशीरूद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया। घर के सदस्यों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए।

इधर हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के परिजनों व रिश्तेदार उसे शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां से उसे फिरदौसी अस्पताल ले जाया गया, यहां उसका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आईजी, एसपी समेत अन्य पुलिस ऑफिसर्स व कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। वहीं डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई। टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

वारदात के बाद रसूलपुर में शुरु में गोली चलने की भी अफवाह उड़ी थी। इस मामले में सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। एफएसएल व साइबर की टीम जांच कर रही है। अब तक की जांच में गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है। आरोपियों की खोजबीन के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने को तत्पर है। इस घटना के आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !