Saturday, May 30, 2026
Homeखेल-कूदप्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

 

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित खेल के मैदान में मंगलवार को बबुआन स्पोर्टिग क्लब के तत्वाधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अभईपुर व बरूइन के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि खेल से ही खिलाड़ी की पहचान होती है। खेल से शरीर ही नही मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। अपनी टीम के लिए पूरी तन्मयता के साथ खेलते हुए खिलाड़ी अपनी पहचान बनाता है। यही पहचान उन्हे राष्ट्रीय फलक तक पहुँचाने में मदद करता है।
आठ ओवर के रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में बरूइन की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। वैटिंग करने उतरी अभईपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में सभी विकेट गवाकर 57 रन बनाये। जबाब में उतरी बरूईन की टीम ने 7.2 ओवर में दो विकेट गवाकर जीत हासिल करते प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। 25 रन का योगदान देने वाले अभिषेक सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। उक्त मौके पर गोल्डी सिंह, अनिल यादव, प्रमोद यादव, लक्ष्मण शर्मा, अमित सिंह गोलू, रणधीर सिंह, रिषी, पंकज सिंह, अनिकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !