Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की हुई पहचान

ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की हुई पहचान

ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की हुई पहचान

दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पैनल रूम के पास मंगलवार की शाम रन थ्रू ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक के शव का शिनाख्त बुधवार को हो गया।जीआरपी के सूचना पर पहुंचे बक्सर के नई बाजार निवासी पिता शमीम सिद्दकी ने कपड़ा देख शव की पहचान पुत्र फिरोज सिद्दकी के रूप में की।पिता पुत्र के शव को देख फफक पड़े।बताया कि पुत्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह पता नहीं चल सका।मंगलवार को फिरोज यह घर से कह कर निकला कि दिलदारनगर जरूरी कार्य से जा रहा हूँ और शाम को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया।जीआरपी प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया कि युवक के पैंट में मोबाइल था जिससे उसके स्वजन को सूचना दिया गया था।आवश्यक कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !