Monday, August 31, 2026
Homeखेल-कूदवर्ल्ड पुलिस गेम्स में गाज़ीपुर के लाल मनीष दुबे अमेरिका के बर्मिंघम...

वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गाज़ीपुर के लाल मनीष दुबे अमेरिका के बर्मिंघम शहर पहुंचे।

वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गाज़ीपुर के लाल मनीष दुबे अमेरिका के बर्मिंघम शहर पहुंचे।

गाजीपुर के लाल जमानिया तहसील के लोटवा गांव निवासी मनीष दुबे का चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए हुआ था जो कि अमेरिका के बर्मिंघम शहर में होना सुनिश्चित है मनीष दुबे दिनांक 24 जून को नई दिल्ली एयरपोर्ट से दोहा और अटलांटा के रास्ते बर्मिंघम अमेरिका पहुंच गए हैं।उनकी प्रतियोगिता 3D फील्ड आर्चरी और टारगेट आर्चरी में होनी है दिनांक 27 से 03 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड गेम्स में विश्व के सभी राष्ट्रों पुलिस कर्मियों के लिए यह कार्यक्रम प्रत्येक 2 वर्षों में आयोजित होते हैं मनीष पहले असम राइफल्स और अब भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,कोच सतीश दुबे ने बताया कि पूर्व में भी उनके प्रशिक्षित खिलाड़ी वर्ल्ड पुलिस गेम्स अमेरिका और चीन में हिस्सा ले चुके हैं, मनीष से स्वर्ण पदक की उम्मीद है और ऐसा होगा भी।

द्रोणा तीरंदाजी अकादमी जमानिया के तीरंदाज राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। अब कल से होने वाले इवेंट में प्रदर्शन पर सबकी निगाहे टिकी हुई है। अपने क्षेत्र जिले और प्रदेश के साथ देश के लिए गौरव का क्षण हैं पूर्व में अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनीष ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीत कर ऑल इंडिया द्वितीय रैंक प्राप्त किया था, द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों सहित क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

आगामी 2029 का वर्ल्ड पुलिस गेम्स की मेजबानी भारतीय पुलिस द्वारा गुजरात के अहमदाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर होगा , बर्मिंघम अमेरिका में दिनांक 25 जुलाई को बिडिंग हुआ था जिसमें भारत और वियतनाम में किसी एक को मेजबानी मिलनी थी जिसमें भारत ने बाजी मारी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !