Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में, गाज़ीपुर के नये जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला...

प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में, गाज़ीपुर के नये जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को मिली जिले की कमान।

प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में, गाज़ीपुर के नये जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को मिली जिले की कमान।

गाजीपुर- प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में जिले में  नवीन जिलाधिकारी मिल गया है। वहीं गाज़ीपुर के वर्तमान डीएम अविनाश कुमार का थानांतरण अलीगढ़ कर दिया गया है, जबकि 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का नया डीएम बनाया गया है।मूल रूप से पटना के रहने वाले अनुपम शुक्ला इससे पहले अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी थे। वहां उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाई। अनुपम शुक्ला‌ उत्तर प्रदेश नेडा में निदेशक और ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं।

इसके अलावा वह जौनपुर में सीडीओ और औरैया में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में भी तैनात रह चुके हैं। गाजीपुर जैसे बड़े और संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद आम जनता और जनप्रतिनिधियों को उनसे बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !