जमानियां कोतवाली पुलिस : 25,000 इनामिया वांछित को किया गिरफ्तार
जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र सुभाष निवासी अकला मुड़वल थाना नंदगंज गाजीपुर को पांडेय मोड़ दिलदारनगर मार्ग स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

