Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानियां : अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

जमानियां : अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

जमानियां : रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव फैली सनसनी

 

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ मंगलवार की सुबह करीब 6:20 बजे अप और डाउन रेल लाइन के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 6:20 स्थानीय कोतवाली पुलिस को दानापुर रेलवे कंट्रोल से सूचना मिली कि अप लाइन के किलोमीटर संख्या 705/23 के पास दोनों रेल पटरी के बीच में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। शव मिलने सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजकुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे और शव की शिनाख्त में जुट गए। मृतक काला रंग का जींस का पैंट, काला धानी रंग का फूल टी शर्ट पहना हुआ था, जिसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही थी। मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। रेल पटरी के बीच शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटनास्थल पर पहुँचे ग्रामीणों ने शव देख कर तरह तरह की बातें करने लगे। किसी ने आत्महत्या, तो किसी ने हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंकने तो किसी ने ट्रेन से गिर कर मृत होने की बात कही। उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे बताया कि शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !