Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइममिट्टी खोदने का विरोध करने पर मनबढ़ दबंगो ने मारपीट कर पति...

मिट्टी खोदने का विरोध करने पर मनबढ़ दबंगो ने मारपीट कर पति पत्नी को  किया घायल

मिट्टी खोदने का विरोध करने पर मनबढ़ दबंगो ने मारपीट कर पति पत्नी को  किया घायल

जमानियां  (गाजीपुर) : हमीदपुर निवासी सुरेंद्र बिंद ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर जमीनी विवाद में विपक्षियों द्वारा लाठी डंडा से मारपीट कर अधमरा करने की तहरीर दिया।पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मेरे खेत से गुरुवार की शाम को जेसीबी लगाकर मिट्टी की खोदाई की जा रही थी जिसकी सूचना मेरे द्वारा एक दिन पहले भी 112 नंबर पर दिया गया जी संबंध में पुलिस द्वारा खनन को रुकवा दिया गया। उसके बाद भी मनबढ़ विपक्षियों द्वारा मिट्टी खोदने का काम शुरू कर दिया गया मौके पर मेरे द्वारा पहुंचकर मिट्टी खोदने से मना कर विरोध किया गया तो विपक्षी लाठी डंडा व रॉड से लैश होकर मुझे मारने पीटने लगे।बीच बचाव में पहुंची पत्नी को भी मारपीट कर घायल व अधमरा कर दिए।विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कारवाई की जाय।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !