Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमदो पक्षों के बीच हुआ जमकर मार पीट 16 पर हुआ मुकदमा...

दो पक्षों के बीच हुआ जमकर मार पीट 16 पर हुआ मुकदमा दर्ज

दो पक्षों के बीच हुआ जमकर मार पीट 16 पर हुआ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली के आरक्षी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने शनिवार को पटखौलीया में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की लिखित तहरीर दी है। इस पर आशीष बिंद, संतोष बिंद,गोविंद बिंद, भगत बिंद,धर्मेंद्र बिंद,रमाकांत बिंद,शंभू बिंद,संदीप राम ,सुहैल, संजय बिंद,परदेशी, निराहू, विज्ञान,बलवंत बिंद, ऋषिकेश बिंद, ओम बिंद  के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
आरक्षी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे आरक्षी नरेंद्र कुशवाहा संग देखभाल के लिए रेलवे स्टेशन बाजार में मौजूद था। तभी सूचना मिली की पटखौलीय में कुछ लोग विवाद कर रहे है।मौके पर पहुँचे तो देखे की दोनों पक्ष आपस में बाल काटने की बात को लेकर गाली गलौज व लाठी डंडे से मार पीट कर रहे थे ।दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनों पक्ष नहीं माने बल्की और ज्यादे उग्र होकर मार पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे प्रथम पक्ष के लोगों को ज्यादे चोटे आयी है ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !