एसपी ग्रामीण ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का एहसास
जमानियां (गाजीपुर) : अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार ने सोमवार की शाम को कोतवाली पुलिस संग नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मिले संदिग्धों से पूछताछ कर चेतावनी दी।मातहतों को निर्देश दिया कि शाम के समय निश्चित रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं। ताकि अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके। एसपी ग्रामीण कोतवाली परिसर से निकल मेन रोड होते हुए तहसील चौराहे पर गए।आस पास भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को रोककड़ी पूछताछ की। दुकानदारों से आह्वान किया कि अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह,उपनिरीक्षक अजय कुमार,कांस्टेबल अभिषेक तिवारी,विकास सिंह,कुंदन गोड़, व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

