न्यायलय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सात माह बाद किया मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने सात माह बाद देवा बैरनपुर निवासी लल्लन सिंह यादव की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें सुदामा यादव , लीला देवी पत्नी सुदामा यादव,मिथलेश यादव ,रंजना यादव, जानकी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि मेरे पट्टिदार सुदामा यादव जिनसे पुरानी जमीन के बावत रंजीश चली आ रही है । उसी रंजीश को लेकर 31 अक्टूबर 2024 की रात्री 9 बजे विपक्षी की पत्नी बिना किसी कारण के मुझे गाली-गलौज देने लगी जब पत्नी ने गाली देने से मना किया तो उपरोक्त सभी विपक्षी लोग उसे लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। मेरी पत्नी शीला देवी अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागी तो सभी लोग घर में घुसकर उसे मारने-पीटने लगे तथा बीच बचाव करने पर हम मुझे व मेरी पुत्री अन्नु यादव को भी बुरी तरह से मारे-पीटे और जानकी यादव ने मेरी पत्नी के हाथ में दांत से काट लिया । विपक्षीगण के मारने से मेरी पुत्री अन्नू यादव मौके पर बेहोश हो गयी थी और उसके कान से खुन बहने लगा शोर गुल सुनकर मौके पर बहुत से लोग पहुंच गए और बीच बचाव किये। विपक्षीगण जाते समय हम प्रार्थी के दरवाजे पर खड़ी अल्टो व स्कार्पीयों गाड़ी का सीसा मारकर फोड़ दिये और सभी लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। घटना के दो-तीन दिन पर्व विवादित जमीन जिसके बाबत न्यायालय में दीवानी का मुकदमा विचाराधीन है तथा न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाये रखने का आदेश पारित किया गया है । इसके बावजूद भी विपक्षीगण विवादित भूमि कब्जा कर रहे थे। घटना की सूचना देने पर मौके पर स्थानीय व 112 पुलिस आयी थी और दोनो पक्षों को पकड़कर थाने ले गयी और शांति भंग में चलान कर दी।और विपक्षीगण का मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया । स्थानीय थाना की पुलिस विपक्षीगण के साजिश व असर में होकर मेरा मुकदमा पंजीकृत किया न ही घायलों का मेडिकल मुआयना कराया ।थाना द्वारा न्याय नहीं मिलने पर 4 नवंबर 24 को प्रार्थना पत्र दिया फिर भी कुछ नहीं हुआ।विपक्षीगण आये दिन पुरे परिवार को गाली-गलौज व मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी दे रहे है।न्याय के लिए न्यायलय की शरण में आया हूँ।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि न्यायलय के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है।

