Sunday, August 30, 2026
Homeसम्मानएसडीएम की विदाई समारोह में नवागत का एसडीम का हुआ स्वागत

एसडीएम की विदाई समारोह में नवागत का एसडीम का हुआ स्वागत

जमानियां : एसडीएम की विदाई समारोह में नवागत का एसडीम का हुआ स्वागत

 

जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील सभगार में मंगलवार को नवागत एसडीएम ज्योति चौरसिया का तहसील कर्मचारियों ने स्वागत किया। वही एसडीसम अभिषेक कुमार को स्मृति चिंह देकर विदाई किया।एसडीएम अभिषेक कुमार का स्थांतरण न्यायिक एसडीएम कासिमाबाद तहसील हुआ है। इसी पद पर आसीन उपजिलाधिकारी की कमान ज्योति चौरसिया को सौंपी गई है। वही एसडीएम अभिषेक कुमार ने विदाई समारोह में तहसील कर्मचारियों से कहा कि तहसील कर्मियों का सहयोग व टीम भावना के साथ जनता व सरकार का कार्य समापन हुआ।

 

आमजन की समस्याओं का निस्तारण व न्याय दिलाने का कार्य प्राथमिकता में रहा। यहां के कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता। वही नवागत एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने व पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य करना ही मेरी पहली प्राथमिक होगी।इस मौके पर नायाब तहसीलदार देवा कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,विजय यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !