Friday, July 17, 2026
Homeक्राइम13 वर्षीय नाबालिग के साथ बदसलूकी करने का प्रयास 6 लोगों के...

13 वर्षीय नाबालिग के साथ बदसलूकी करने का प्रयास 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानियां। थाना क्षेत्र के रसूलपुर नेवादा गांव में रविवार को झंडा फहराने के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अख्तर खान ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री सादिया खातून, जो कक्षा 8 की छात्रा है, विद्यालय में झंडा फहराने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के खुर्शीद और शमशेर नामक व्यक्तियों ने उसके साथ बदसलूकी करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गंभीर चोट पहुंचाई।
घटना के दौरान जब सादिया के 16 वर्षीय भाई स्वेब अख्तर ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर लोहे के फाइटर से हमला कर दिया, जिससे उसकी बायीं आंख पर गंभीर चोट लगी।अख्तर खान के अनुसार, जब उनके बच्चे स्कूल से घर की ओर लौट रहे थे, तो रास्ते में विपक्षी खुर्शीद, शमशेर, सादिक, कल्लू उर्फ जावेद, खालिक और शाहिद ने फिर से घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और बंदूक लेकर उनके परिवार को धमकाया और जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !