Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जमानियां। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार कि सुबह पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर ताजपुर चट्टी के पास पुलिस ने करीब 11:40 बजे चेकिंग अभियान के दौरान अभिषेक पासी निवासी बेटावर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा और 0.315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जो अवैध था। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अभिषेक पासी निवासी बेटाबर के विरूद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। उन्होंने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस जनसहयोग से अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !