Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमदहेज की मांग पर विवाहिता का उत्पीड़न पति और ससुरालवालों के खिलाफ...

दहेज की मांग पर विवाहिता का उत्पीड़न पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में की शिकायत

दहेज की मांग पर विवाहिता का उत्पीड़न, पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में शिकायत

जमानियां । क्षेत्र से एक विवाहिता द्वारा अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता दिव्या मिश्रा, निवासी ग्राम दरौली, ने अपने पति रविकांत उपाध्याय, ससुर रविंद्र उपाध्याय, सास किरन देवी, और ननद अंजली उपाध्याय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

दहेज की मांग और प्रताड़ना
दिव्या का कहना है कि उनकी शादी 25 अप्रैल 2024 को गहमर निवासी रविकांत उपाध्याय से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उनके पति और ससुरालवालों ने तीन लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।

गर्म चाय से जलाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 7 अगस्त 2024 को उनकी ननद अंजली उपाध्याय ने उनके पैर पर गर्म चाय गिरा दी, जिससे उनका पैर जल गया। इस घटना के बाद ससुरालवालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पति पर अवैध संबंध का आरोप
दिव्या ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जब वह विदाई की बात करती थीं, तो ससुराल वाले उनका स्त्रीधन छीन लेते और चुप रहने के लिए धमकाते थे।

112 नंबर पर बुलानी पड़ी पुलिस
9 अगस्त 2024 को जब दिव्या ने अपने पिता और भाई के साथ ससुराल से विदाई के लिए कहा, तो ससुरालवालों ने उनका साथ नहीं दिया। मामला बढ़ने पर ससुरालवालों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया, तब जाकर उन्हें ससुराल से जाने दिया गया।

थाने में न्याय की गुहार
पीड़िता ने थाना जमानियां में पति, सास, ससुर, और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा, और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। दिव्या ने पुलिस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !