Saturday, July 18, 2026
Homeक्राइमसफाईं नायक की तहरीर पर सभासद सहित तीन पर एससीएसटी का मुकदमा...

सफाईं नायक की तहरीर पर सभासद सहित तीन पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

सफाईं नायक की तहरीर पर सभासद सहित तीन पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : नपा के सफाई नायक संतोष कुमार रावत ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर सभासद सहित तीन नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया।पुलिस ने सभासद सुरेंद्र,राजू व नारायण दास के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
नपा के सफाई नायक वार्ड 13 निवासी संतोष कुमार रावत ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि बीते 3 दिसंबर को स्टेशन बाजार के वार्ड 10 में नव निर्मित नाली व गली के रास्ते का उदघाटन होना था। इसके लिए मैं वहा सफाई कर चूना छिड़क रहा था।आरोप है कि शाम 4:30 बजे राजू व सभासद सुरेन्द्र व नारायन दास चौरसिया व सात अन्य लोग गोलबंद होकर आये और हमें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे तथा चूना छिडकने से रोक दिए, यह कहते हुए कि यहां उदघाटन नहीं होगा साथ ही दिवाल में लगा उद्घाटन का शिलापट्ट भी उखाड़ कर तोड़ दिये। इसे लेकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया हूँ। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !