ज़मानिया के कसेरा गाँव के समीप कुए से मिली लाश, हत्या की आशंका।
जमानियां – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कसेरा पोखरा गांव के पास हाइवे के समीप स्थित एक पुराने कुंआ में शनिवार को शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वहीं ग्रामीणों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को की वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकलवाया।

वही काफी प्रयास के बाद गाँव के समीप ही दुकान कर रहे ग्रामीण सदानंद शर्मा ने उसकी पहचान वाराणसी के चौका घाट निवासी राजेश विश्वकर्मा के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि कसेरा पोखरा गांव के पास सदानंद शर्मा के ट्रक मेंटेन्स की दुकान पर वह वर्षो से मजदूरी करता था।दुकानदार ने बताया कि 24 दिसंबर को घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को सुबह बकरी चरा रहा एक किशोर जब कुंआ के पास बैठा तो तेज दुर्गंध होने पर जब वह कुएं में झांका तो शव देखकर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस पासके लोग पहुंच गये।
जब ग्रामीणों ने कुंआ में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। इस मामले में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया उसकी की पहचान हो गयी है। उसके परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे द गई है।

