Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाईट भट्टे के पास खेल रहे 6 बच्चें हुए संदिग्ध परिस्थितियों में...

ईट भट्टे के पास खेल रहे 6 बच्चें हुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब,स्वजन परेशान

ईट भट्टे के पास खेल रहे 6 बच्चें हुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब,स्वजन परेशान

जमानियां (गाजीपुर) : रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढगावा गांव निवासी ओम प्रकाश बनवासी ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बच्चों के लापता होने की तहरीर दि है । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि मन्नू राय उर्फ मानवेंद्र कुमार राय निवासी डेढगावा के उमरगंज स्थित ईट भट्ठा श्री बजरंग ईंट उद्योग पर ईट पाथने का कार्य एक वर्ष से करते चले आ रहे है। स्वजन व बच्चों संग भट्टे के पास झोपड़ी में रहते है। बीते 22 अप्रैल की शाम को भट्टे पर ईट पाथने का कार्य कर रहे थे कि पुत्री अतवारी (13), अर्जुन ( 12) रोशन ( 9) वर्ष
तथा पडोस के ही झगडू की लड़की लक्षमीना( 6) वर्ष व सुदर्शन की लड़की बेबी (6) तथा अमित बनवासी (10 ) एक साथ खेल रहे थे । जब हम लोग भट्टे से काम निपटा कर अपनी झोपड़ी पर पहुँचे तो देखा सारे बच्चे भट्टे से कही चले गये ।सभी लोग बच्चों की खोजबीन अगल बगल नात रिश्तेदार के यहा किए लेकिन कही पता नहीं चला तो लिखित तहरीर दे रहे है। इस संबंध में कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !