Friday, September 4, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: नसीम अख्तर

मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: नसीम अख्तर

मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: नसीम अख्तर

जमानियां (गाजीपुर) : कस्बा के चांदपुर नई बस्ती स्थित कांग्रेस पार्टी कैंप कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक सचिव नसीम अख्तर ने कहा कि मनमोहन सिंह जी एक कुशल अर्थ शास्त्री थे व भारत के कुशल प्रधानमंत्री रहे।इनके कार्यकाल में भारत का नाम विश्व में रोशन किया। इनके निधन से कांग्रेस और देश की राजनीति में अपूर्ण क्षति हुई है।उनकी दूरदर्शिता नि स्वार्थ सेवा आर्थिक सुधार ,परमाणु समझौता व मनरेगा उनकी विशेष उपलब्धि थी जो कभी भुलाया नहीं जा सकता।। उक्त अवसर पर हरिओम सिंह यादव,डॉ गुड्डू कुमार। हृदय नारायण पांडेय, संतोष गुप्ता, विजय नारायण तिवारी, रुद्र तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव,खुर्शीद सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !