Friday, July 3, 2026
Homeक्राइमचोरी करने आए चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस...

चोरी करने आए चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जमानिया। कोतवाली के नगर स्थित चांदपुर नई बस्ती में बीती रात करीब 12:30 बजे मोहल्ले के लोगों के ने एक चोर को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया तो वही एक चोर साथी भागने में कामयाब हो गया।

वही सभासद रोहित शर्मा‚ मारकंडय राम‚ मेराज हसन‚ चन्दन चौधरी‚ लक्षिराम चौधरी‚ संतोष निषाद‚ दिनेश रावत‚ जयप्रकाश शर्मा आदि के द्वारा बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मी रमेश राम के घर के पास एक मोटर साइकिल पर एक युवक खड़ा था। जिससे स्थानीय लोगो द्वारा पूछताछ की गई तो वह भागने लगा। जिसका लोगों ने पीछा किया और दौडा कर पकड़ लिया। उसने मौजूद लोगों को बताया कि उसका एक साथ रमेश के हाते मे है। जब लोग उसे पकड़ने पहुंचे तो वह मारपीट करते हुए अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। जिसमें सभासद रोहित शर्मा को गंभीर चोटे आई। नगर के लोगों ने पकड़े गये युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !