Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्व विधायक सुनीता सिंह ने की मां कामाख्या देवी मंदिर में साफ-सफाई,...

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने की मां कामाख्या देवी मंदिर में साफ-सफाई, कहा- 22 जनवरी को मनाएं दीपोत्सव

गाजीपुर। जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने शुक्रवार को मां कामाख्‍या देवी के मंदिर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर उन्‍होने बताया कि सैकड़ों वर्ष बाद यह हिंदू धर्म मानने वालों के लिए यह बहुत स्वर्णीम दिन है कि 22 जनवरी को अयोध्‍या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा पीएम मोदी के करकमलों द्वारा होगी।पूर्व विधायक ने कहा कि यह हर हिदू के लिए गर्व का विषय है। पूरा देश श्रद्धा और भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। उन्‍होने समस्‍त जनपदवासियों से अपील किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्‍सव मनायें। इस अवसर पर परीक्षित सिंह, बाउल सिंह, वीरभान सिंह, अशोक सिंह, सुजीत सिंह, बीएन उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, गोपाल और सम्मानित लोग भी मौजूद थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !