जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में पुलिस ने सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

वही ग्राम प्रधान कंचन ने कोतवाली में लिखित तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग द्वारा नापीकर ग्राम सभा को सुपुर्द की गई जमीन पर कूड़ा घर का निर्माण हो रहा था। जो लगभग 70 प्रतिशत पुर्ण भी हो गया था । शेष कार्य को कराया जा रहा था। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग आये और कूडा घर की दीवार को लाठी डंडा आदि की सहायता से गिराने लगे। जिससे ग्राम सभा की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर गांव के संतोष‚ यशवन्त‚ शैलेन्द्र‚ जितेन्द्र‚ हवलदार‚ विजय शंकर‚ विन्ध्याचल निवासीगण दरौली के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

