दुर्लभ प्रजाति के 200 कछुओं संग दो महिलाओं को सिटी रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार।
गाजीपुर- स्थानीय जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में शनिवार को दो महिला दो सौ अधिक बड़े आकार के कछुओ संग गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त कछुओं की कीमत लाखों में बताई गई है।
तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कछुओं को वन विभाग के सुर्पूद कर दिया गया। कछुओं का आकार इतना बड़ा था कि उसे देखने वाले लोग सोच में पड़ जा रहे थे।
जैसे ही गुजरात के गांधीधाम से गोवाहाटी जा रही कामाख्या एक्सप्रेस सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची, जीआरपी एस्कार्ट के सापहियों ने जनरल कोच बी-2 में चेकिंग शुरू किया।इसी बीच दुर्गंध आई। इसके बाद तलाशी लिया तो कई सीटों के नीचे बोरियां रखी, हुई नजर आई।
इस पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन को रूकावकर सीट के नीचे रखे सैकड़ों बोरियों को एक-एक कर बाहर निकलवाया। 26 बोरियों से कुल 626 कछुआ बरामद हुआ। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया। कि बोरियों को खोलने पर, उसमें कछुआ रखे हुए मिले। वन विभाग के रेंजर की मौजूदगी में कछुओं की गिनती की गई।
गिरफ्तार महिला तस्करों में लच्छो पत्नी पप्पू व कंचन पत्नी विजय निवासी पकड़ी कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर शामिल है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सुल्तानपुर से ट्रेन में सवार हुई थी। कछुआ उन्होंने आसपास के जनपदों से इकट्ठा किया था। वह इसे लेकर न्यू जालपाईगुड़ी जा रही थी।
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार में कछुओं की कीमत करीब सात लाख रुपये है। कछुओं की तस्करी में और कौन लोग इन तस्करों के साथ शामिल है, उसका पता लगाया जा रहा है।महिला तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही कछुओं को वन विभाग के सुर्पूद कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी प्रभारी अखिलेश मिश्रा और आरपीएफ प्रभारी अमित राय के साथ एएसआई जयशंकर दुबे, रमाकांत पांडेय, वासुदेव सिंह शामिल रहे।

