घर से लापता छात्रा का शव एक दिन बाद तालाब से बरामद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस का ग्रामीणों ने किया विरोध।
आजमगढ़- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर से लापता छात्रा का शव शनिवार को बिंदवल (लोहरा) गांव स्थित तालाब में शव उतराया पाया गया। शाम में किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विंदवल लोहरा गांव निवासिनी अंशिका (15) शुक्रवार दोपहर अचानक घर से गायब हो गयी थी। छात्र शुक्रवार दोपहर से लापता थी। छात्रा की मां ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
लापता छात्रा का शव देख कर ग्रामीण आक्रोशित थे और पुलिस फोर्स को घेर कर विरोध करना शुरू कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।शनिवार सुबह गांव की कई महिलाएं थाने पहुंचीं और घेराव कर प्रदर्शन किया।
मृतका की मां चंदा देवी ने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी व अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं मां का यह भी कहना है कि गुमशुदगी की सूचना देने के बाद यदि पुलिस सक्रिय हो गई होती तो शायद उसकी पुत्री जीवित होती।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव की ही एक युवती ने फोन कर किशोरी को बुलाया और अपने साथ ले गई।
एसपी अनुराग आर्य, एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के अलावा कई थानों की फोर्स शनिवार सुबह मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया। इसके साथ ही पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को पोखरी के पास से एक लावारिस बाइक भी मिली है। जबकि हिरासत में लिए गए लोगों की मोबाइल के कॉल डिटेल आदि खंगाले जा रहे हैं।

